LYRIC

होवेगी बरकत की बारिश
वायदा पुर प्यार है सही
आवेगी ताज़गी आसमान से
भेजेगा जिसको मसीह

बरकत की बारिश
बरकत की बारिश भरपूर
रहम की बूँद टपकती
पर बारिश हमको ज़रूर

होवेगी बरकत की बारिश
होगी नई कूव्वत ज़रूर
वादी पहाड़ और मैदान पर
जब बारिश होगी भरपूर

होवेगी बरकत की बारिश
काश अभी पावें हम सब
यीशु तू ताज़गी अब बख्श दे
वायदे को पूरा कर अब

होवेगी बरकत की बारिश
भेज उसे अभी हाँ अब
मानते गुनाह जब हम अपने
दे बारिश यीशु ऐ रब्ब

Added by

admin

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *